Spread the love

मनाली। मनाली के वशिष्ठ में दो मंजिला मकान में आग लगने से एक आरा मशीन भी लपटों की चपेट में आ गई। इस संदर्भ में एसपी गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 नवंबर वीरवार रात को समय करीब 2:46 बजे रात सूचना मिली कि गांव वशिष्ठ मे रुप दास पुत्र टेक राम व इसके बेटे भिमी राम व प्रीतम चंद के 2 मजिला मकान में आग लगी है। इस मकान में एक आरा मशीन भी लगी थी वह भी आग की भेंट चढ़ गई।सूचना मिलते ही अग्निशमन के कर्मचारियों व पुलिस मौके पर पहुंची।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने स्थानीय लोग की सहायता से आग पर काबू पाया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने यह भी बताया कि आग लगने का कारण शाट सर्किट पाया जा रहा है। इस आगजनी घटना में करीब 5-6 लाख का नुकसान होने का पाया जा रहा है।

You missed