Spread the love

शिमला|हिमाचल की राजधानी के जाखू जंगल में बुधवार को एक अज्ञात शव मिलने से अफ़रा-तफ़री मच गई। शव का सिर व धड़ अलग-अलग थे। यह शव एक पुरुष का है। जानकारी अनुसार पुरुष की गर्दन पेड़ में रस्सी के साथ लटकी हुई पाई गई, जबकि उसकी टांगों व कूल्हे की हड्डियां पेड़ से 20 मीटर दूर थीं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव करीब एक दो महीने पुराना प्रतीत हो रहा है। इसने गलना शुरु कर दिया था।

मृतक की जैकेट, चेन व अन्य कपड़े बिखरे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक सैम्पल भी जुटाए गए हैं। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि व्यक्ति ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। एसपी शिमला मोहित चावला ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत की क्या वजह है।

You missed