Spread the love

ऊना। जिला के थाना अंब के तहत मुबारिकपुर में जहरीला पदार्थ निगलने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान आशा देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद निवासी मुबारिकपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना मेें पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

You missed