Spread the love

शिमला| पिछले 24 घंटो में जहां 122 लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पहली मौत आई.जी.एम.सी. शिमला में 32 वर्षीय महिला की हुई है जो धरेच ठियोग की रहने वाली थी। दूसरी मौत कांगड़ा जिला में 72 साल की महिला की हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 934 लोगों की मौतें हो चुकी है। प्रदेश में 122 नए मामलों में बिलासपुर के 8, चम्बा के 4 , हमीरपुर 15, कांगड़ा 15 , किन्नौर 2, कुल्लू के 3, लाहौल-स्पीति 1, मंडी 13 , शिमला 15, सिरमौर 14 , सोलन 28 व ऊना के 4 मरीज शामिल हैं।

अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 55808 पहुंच गया है। वर्तमान में 1646 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं 53180 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है।

You missed