Spread the love

शिमला। प्रदेश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 162 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 5 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इनमें सिरमौर जिला के श्रीरेणुका जी की रहने वाली 55 वर्षीय महिला, चिडग़ांव के 65 वर्षीय व्यक्ति और ठियोग की 85 वर्षीय महिला की मौत आईजीएमसी शिमला में हुई है। वहीं नेरचौक मेडिकल कॉलेज बिलासपुर जिला के 79 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा ऊना जिला में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं प्रदेश में आए 162 नए मामलों में मंडी के 30, सोलन के 29, कांगड़ा के 18, शिमला के 17, चम्बा के 16, ऊना के 15, हमीरपुर के 11, कुल्लू के 10, बिलासपुर के 8, सिरमौर के 6 व किन्नौर के 2 लोग शामिल हैं।

इसके अलावा प्रदेश में रविवार को 616 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 54438 पहुंच गया है। इसमें से 3834 सक्रिय मामले हैं और 49650 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।शिमला जिला में आए 17 नए मामलों में बीसीएस से 2, छोटा शिमला से 2, टूटीकंडी से 3, आरट्रैक से 6, रोहड़ू से 1, जुब्बल कोटखाई से 2 व बिलासपुर का 1 मामला सामने आया है। सिरमौर जिला में जम्टा नाहन से 4, कोलावालां भुड्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल से 1 व चौगान के पास से 1 मामला सामने आया है।

हमीरपुर जिला में 11 नए मामले सामने आए हैं। इनमें बड़सर से एक, कनोह से एक, बटारली से एक, घरान क्षेत्र के गांव जसोह से 2, धनेटा से 2, घ्राण ब्राह्मणा से 3, वार्ड नंबर-एक कृष्णानगर से एक मामला शामिल है। कुल्लू जिला में 6 मामले कुल्लू व 4 मामले मनाली से पॉजिटिव आए हैं।चम्बा जिला में डल्हौजी कोविड केयर अस्पताल से 1, त्रिभोल कलोल से 2, गड़ेली से 1, पावर हाऊस बटोड़ से 3, सैरी से 1, करियां से 1, बंदला से 1, छोडन से 1, हरदासपुरा मोहल्ला से 1, सरोल से 1, जसोडग़ढ़ से 1, चुराह से 1, चुवाड़ी के वार्ड नंबर-7 से 1 मामला सामने आया है।

सोलन जिला में पॉजिटिव आए 29 नए मामलों में सोलन के 24, बद्दी का 1, नालागढ़ का 1, परवाणु का 1, कंडाघाट का 1 व एमएमयू का 1 मामला है। किन्नौर में कोरोना के 2 नए मामले रिकांगपिओ सें सामने आए हैं। ऊना जिला में मैहतपुर से 4 पुरुष, बसदेहड़ा से 1, हरोली के गुरपल्लाह से 2, गगरेट के वार्ड नंबर-2 से 1, हरोली के हीरानगर से 1, गगरेट के बबेहड़ से 2, अम्ब के चिंतपूर्णी से 1 , ऊना बसोली से 1 व झलेड़ा का 1 मामला सामने आया है।

You missed