Spread the love

शिमला|पिछले 24 घंटो में हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 56 नए मामले आए हैं। हालांकि, आज किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज की जान नहीं गई है, जोकि प्रदेश के लिए राहत की बात है। शिमला जिले में 10, कांगड़ा नौ, मंडी आठ, सिरमौर छह, चंबा सात, कुल्लू दो, ऊना छह, सोलन सात और बिलासपुर में एक नया मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 57356 पहुंच गया है। सक्रिय मामले घटकर 339 पहुंच गए हैं। अब तक 56039 मरीज ठीक हो चुके हैं और 962 संक्रमितों की मौत हुई है। 
72 सेंटरों में 4794 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका 
कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को 72 विभिन्न सेंटरों में हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया गया। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 90 और सोलन जिले सबसे कम 40 फीसदी टीकाकरण हुआ। प्रदेश में 4794 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया गया। जबकि 6420 का टारगेट तय किया गया था। 14 हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीनेशन के बाद हल्का रिएक्शन भी हुआ, लेकिन आधे से एक घंटे के बीच सब कुछ ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया।  

You missed