Spread the love

सोलन।बाल विकास परियोजना सोलन वृत्त कुमार हट्टी मे राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पूरे महीने की गई पोषण माह गतिविधियों की समीक्षा की गई। वित्त पर्यवेक्षिका भूमिका जगी पूरे सितंबर माह में कुपोषण से दूर करने के लिए समुदाय को जागरूक करने के लिए वृत्त कुमारहटी की 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। सितंबर माह में वृत्त कुमार हट्टी में
0-5 वर्ष के बच्चों की लंबाई के लिए पोषण मेला, पोषण रेसिपी. पोषण रैलियां पोषण प्रतियोगिता पोषण पंचायत, एजुकेशन गार्डन, किचन गार्डनिंग, वेबीनार आदि का आयोजन किया गया, जिसमें समय-समय पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र टेगटा एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पदम देव शर्मा आदि ने भी लोगों को इस बारे में जानकारी दी

You missed