Spread the love

ऊना।जिला के कुठेडा खैरला में एक प्रवासी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शुरूआती जांच में महिला के सिर व गले पर जख्म मिले है। ऐसे में पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान प्रमिला पत्नी मनोज कुमार निवासी जिला देवरिया, यूपी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने पति के बयान भी दर्ज किए है।जानकारी की मुताबिक मनोज कुमार रोजाना की तरह सोमवार को हिम सिलेंडर फैक्टरी अंब में काम के लिए गया हुआ था।

जबकि पत्नी प्रमिला घर पर ही थी। देर शाम मनोज कुमार के ठेकेदार को फोन आया कि मनोज की पत्नी की तबीयत खराब है। जिसके बाद मनोज कुमार घर पहुंचा, तो पाया कि पत्नी बेहोशी की हालत में है। जिसे उठाकर जब पति घर से बाहर निकला तो पाया कि पत्नी के गले व सिर पर जख्म है और तुरंत अंब अस्पताल ले गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में पति के बयान दर्ज किए।

डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत होता है, ऐसे में हत्या का मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया गया है।

You missed