Spread the love

शिमला। हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र सलासी, हमीरपुर में मानव संसाधन मंत्रालय एवं नाईलैट चंडीगढ़ के एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स का नया सत्र जनवरी 2021 से शुरू हो रहा है। इस सत्र के लिए 10 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस कोर्स में कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिज़नेस अकाउंटिंग एवं बहु भाषी डीटीपी शामिल हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी एवं जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि एक वर्ष के इस डिप्लोमा कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है।

आवेदन पत्र एवं प्रास्पैक्टस 10 जनवरी 2021 तक किसी भी कार्य दिवस को कंप्यूटर सैंटर संस्कृति सदन सलासी से प्राप्त तथा जमा करवाये जा सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ सभी संबंधित प्रमाण पत्र, छाया चित्र, अनुप्रमाणित अनुलिपि सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करने होंगे। जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु कौशल विकास भत्ता प्राप्त करने की अर्हता भी रखते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 85806-90882 पर संपर्क किया जा सकता है।

You missed