Spread the love

कांगड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को कांगड़ा के सपड़ी में आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रिसीव करने खुद शिमला से जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री सुबह वहां पहुंच जाएंगे। अमित शाह का हेलिकॉप्टर कथोग हेलिपैड पर उतरेगा, जबकि मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर नादौन के अमतर ग्राउंड में उतर जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय में आपदा राहत का सब्जेक्ट भी डील होता है।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बाद की स्थितियों को लेकर अमित शाह से चर्चा कर सकते हैं। मानसून के दौरान प्रधानमंत्री ने कांगड़ा दौरे में जो 1500 करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी, उस बारे में भी चर्चा हो सकती है।

You missed